{"_id":"635981b12b285526941f0282","slug":"firm-worker-suide-city-news-mbd4454486125","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोका फर्म कर्मी ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से रोका फर्म कर्मी ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला के मनोहरपुर में शराब पीने से रोकने पर फर्म कर्मी अनुराग(20) से जहर खा लिया।
जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
आठ माह पहले ही अनुराग के पिता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अनुराग तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारी उसके ऊपर ही थी। छोटे भाई दीपक (14) अनिकेत (16) पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर वह घर में शराब पी रहा था। इसी बात को लेकर परिजनों से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया। कुछ देर के बाद वह गांव लौटा और घेर में चला गया। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा। इसके बाद उसकी मां मीना पशुओं को चारा डालने गई थी, तब उसने देखा कि अनुराग उल्टियां कर रहा था। मीना के शोर मचाने पर अन्य परिजन आ गए और अनुराग को उठाकर पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल में ले गए और भर्ती करा दिया, जहां उपचार के दौरान अनुराग ने दम तोड़ दिया। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।