फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firm worker killed, colleague injured in accident

Moradabad News: हादसे में फर्मकर्मी की मौत, साथी घायल

Mon, 29 Sep 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 29 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Firm worker killed, colleague injured in accident
कुंदरकी (मुरादाबाद)। लाकड़ी फाजलपुर रोड पर रविवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुरादाबाद से घर लौट रहे बाइक सवार गांव जैतपुर पट्टी निवासी फर्मकर्मी भजनलाल सैनी (45) की मौत हो गई, जबकि उनका साथी राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर पट्टी निवासी भजनलाल सैनी मुरादाबाद की एक फर्म में काम करते थे। रविवार की दोपहर वह गांव के ही राधेश्याम के साथ काम करने के लिए गए थे। दोपहर में काम करके बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लाकड़ी फाजलपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने भजनलाल को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी क्रांति, बेटा बबलू, रिंकू और बेटी गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल था। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को रिपोर्ट दर्ज को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed