फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firm worker going on duty dies in accident in Kundarki

Moradabad News: कुंदरकी में ड्यूटी पर जा रहे फर्मकर्मी की हादसे में मौत

Fri, 17 Jan 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 17 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Firm worker going on duty dies in accident in Kundarki
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर बिस्कुट फैक्टरी के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मुरादाबाद की एक निर्यात फर्म में ड्यूटी करने जा रहे कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर अज्जू निवासी प्रदीप कुमार (52) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे को अंजाम देकर आरोपी वाहन चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शाम में जब मुरादाबाद से शव गांव कुतुबपुर अज्जू में घर पर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गई l पत्नी इंद्रवती, बेटा प्रिंस और बेटी शिल्पी का रो-रो कर बुरा हाल है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत का कहना है कि फर्मकर्मी के बेटे प्रिंस की तहरीर फरार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने घटना स्थल के पास ही स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं ताकि अज्ञात वाहन और उसके फरार चालक का पता चल सके।
विज्ञापन


सड़क हादसे से आधा घंटा प्रभावित रहा यातायात

कुंदरकी। सड़क हादसे के चलते मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर करीब आधा घंटे तक यातायात प्रभावित हुआ। हादसा होते ही लोगाें की भीड़ जमा होने से दोनों साइड से वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में फर्मकर्मी के परिजनों के अलावा गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने पहुंचकर सबसे पहले फर्मकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में चकनाचूर हुआ हेलमेट, पहिया उतरा
कुंदरकी। सड़क हादसे के बावत कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अज्ञात वाहन के टक्कर के बाद जब बाइक सवार फर्मकर्मी प्रदीप कुमार के पास पहुंचे तो उनका हेलमेट पूरी तरह से चकनाचूर हो गया था, साथ ही अज्ञात वाहन के पहिये की चपेट में आने से सिर भी बुरी तरह कुचल गया था। इससे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed