फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firm worker dies due to car collision, police caught car driver

हादसे में फर्मकर्मी की मौत, पुलिस ने कार चालक को पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Firm worker dies due to car collision, police caught car driver
मुरादाबाद। मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर अगवानपुर पुल के पास कार की टक्कर से बाइक सवार फर्मकर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। बाइक सवार फर्मकर्मी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

छजलैट थानाक्षेत्र के गांव बखेड़ा बसंतपुर उर्फ दयानाथ निवासी जगजीवन सिंह (32) पुत्र जबर सिंह मुरादाबाद की एक फर्म में काम करते थे। रविवार को वह किसी काम से मुरादाबाद आए थे। शाम को वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। अभी वह अगवानपुर पुल पार पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में जगजीवन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे कार चालक को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया।
पकड़ा गया कार चालक कारोबारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी भेज दिया गया। जगजीवन के दो बेटियां और एक बेटा है। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed