{"_id":"654008f099d0c3d5900a0d93","slug":"firm-employee-stabbed-by-friend-for-not-lending-money-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-274203-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रुपये उधार नहीं देने पर फर्म कर्मी को दोस्त ने मारा मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रुपये उधार नहीं देने पर फर्म कर्मी को दोस्त ने मारा मारा चाकू
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में तीन सौ रुपये उधार नहीं देने पर फर्म कर्मी पर उसके दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कटघर थाना क्षेत्र के जाहिद नगर करूला निवासी रफीक और उसका दोस्त मुन्ना ढलाई का काम करते हैं। रफीक ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले मुन्ना उससे तीन सौ रुपये उधार मांग रहा था। रुपये नहीं होने के कारण उसने उधार देने से इन्कार कर दिया था।
आरोप है कि इस बात से मुन्ना भड़क गया। उसने रफीक के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। रफीक ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें रफीक घायल हो गया। परिवार के लोगों ने रफीक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया आरोपी मुन्ना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।