फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firing outside the dhaba in Mundhapande

Moradabad News: मूंढापांडे में ढाबे के बाहर फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Firing outside the dhaba in Mundhapande
मूंढापांडे। थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर स्थित ढाबे के बाहर पर बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई इस दौरान तमंचे से फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भागने लगे। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

हाईवे पर स्थित ढाबे के मालिक नरेंद्र कुशवाह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे ढाबे में बैठे कुछ ग्राहक खाना खा रहे थे। अचानक ढाबे के बाहर बीडी, सिगरेट के खोखे के पास बाइकों से आये युवकों के गुटों में कहासुनी हो गई। इसके बाद उनके बीच मारपीट होने लगे। एक गुट ने तमंचे से फायरिंग की। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसी बीच दोनों गुटों के युवक बाइक छोड़कर जंगल में भाग गए। सीओ हाईवे महेश चंद्र गौतम और एस ओ दीपक मलिक भी पुलिस बल के साथ घटना पहुंच गए और उन्होंने ढाबा मालिक से जानकारी ली ली।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान झाड़ियों छिपा हुआ एक युवक मिल गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। मौके से कुछ बाइक भी पुलिस ने जब्त की हैं। एसओ ने बताया कि बिनावाला खाईखेड़ा में 24 सितंबर को बरात आई थी। उसमें रामपुर दोराहे के युवक शामिल होने आए थे। उनसे मारपीट हो गई थी। उसी घटना के बदले में हमला किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed