फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firing from pistol in Moradabad: Clash during party in Civil Line, youth injured due to bullet shot

मुरादाबाद में तमंचे से फायरिंग:  सिविल लाइन में पार्टी के दौरान भिड़ंत, गोली लगने से युवक घायल... मच गई भगदड़

Sun, 07 Jul 2024 09:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 09:41 PM IST
सार

मुरादाबाद में पार्टी के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच तमंचे से चली गोली से एक युवक जख्मी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज लिया है। अफसरों ने बताया कि आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Firing from pistol in Moradabad: Clash during party in Civil Line, youth injured due to bullet shot
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुरादाबाद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में शनिवार की देर रात पार्टी के दौरान युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने अपने अन्य साथी बुला लिए। इस दौरान तमंचे से फायरिंग भी की गई। एक युवक गोली लगने से और दो युवक मारपीट में घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर तमंचा भी बरामद किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की अवंतिका कॉलोनी निवासी कपिल दिवाकर और उनके बहनोई सत्यम फूड सप्लायर कंपनी में डिलीवरी का काम करते हैं। इनके साथ मझोला के लाइनपार निवासी आकाश और अन्य युवक भी काम करते हैं।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब एक बजे आकाश को उसके साथी मनीष ने फोन किया और बताया कि उसके साथी समरपाल, दीपक शर्मा, हर्ष यादव, संजीव राणा एवं शलभ दीनदयाल नगर में हैं। वह सत्यम को लेकर दीनदयाल नगर में आ जाए। आकाश और सत्यम मनीष के बताए गए मकान मेंं पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां समरपाल, दीपक शर्मा, हर्ष यादव, संजीव राणा, शलभ व मनीष आपस में शराब पीने के बाद झगड़ा कर रहे थे। सत्यम और आकाश ने समझाने का प्रयास किया तो शलभ और उसके साथियों ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान शलभ ने तमंचे से सत्यम के पेट में गोली मार दी।

विरोध करने पर आकाश के सिर पर तमंचे से हमला कर दिया। फायरिंग की आवाज से मकान के बाहर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को देखकर भाग रहा शलभ गिरकर घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर कपिल दिवाकर भी मौके पर पहुंच गया और वह अन्य लोगों की मदद से अपने बहनोई सत्यम को लेकर निजी अस्पताल पहुंचा और भर्ती करा दिया। पुलिस ने घायल आकाश और शलभ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि कपिल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। शलभ और मनीष को गिरफ्तार किया गया है। तमंचा भी बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed