{"_id":"616c80c48415e360624100f0","slug":"firing-entered-the-house-in-a-15-year-old-dispute-woman-injured-due-to-shrapnel-city-news-mbd406505376","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल पुराने विवाद में घर में घुसकर फायरिंग, छर्रे लगने से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल पुराने विवाद में घर में घुसकर फायरिंग, छर्रे लगने से महिला घायल
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में 15 साल पुराने विवाद को लेकर दो युवकों ने पड़ोसी के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इससे घर में मौजूद महिला वंदना (45) छर्रे लगने से गंभीर घायल हो गईं। जबकि उनके बेटे सौरभ और पति बीरपाल को कुछ चोटें आई हैं। घटना के बाद शोर शराबा हुआ तो आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित परिवार ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
वादी गोविंद बिष्ट उर्फ मिंकी निवासी कपूर कंपनी होलिका मंदिर का कहना है कि आरोपी सद्दाम 15 साल पहले रेलवे कालेनी में ही उनके घर के ठीक सामने रहता था। उस समय किसी मामूली बात को लेकर उनके परिवार से कहासुनी हो गई थी। तब से सद्दाम और उसका परिवार मिंकी और उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे मिंकी रेलवे कालोनी में ही अपने चाचा के घर जा रहा था। इसी बीच आरोपी सद्दाम और हारुन अपने कुछ साथियों के साथ उसका पीछा करने लगे। घबराकर वह दौड़ा और अपने चाचा के घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी जबरन दरवाजा खुलवाकर अंदर घुस गए और मारपीट करने लगे।
मिंकी और उसके चाचा के परिवार ने विरोध किया तो आरोपी सद्दाम ने फायरिंग कर दी। मिंकी तो बच गया लेकिन छर्रे उसकी चाची वंदना को लगे, जिससे वह जख्मी हो गईं। वहीं मारपीट में सौरभ और बीरपाल को चोटे आई हैं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो आरोपी मौके से भाग निकले। वहीं पीड़ित परिवार ने घायल वंदना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार चल रहा है और हालत गंभीर है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी सद्दाम और हारुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।