फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firing at student's house

Moradabad News: छात्र के घर पर की फायरिंग, बहन की वजह से बची छात्र की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Firing at student's house
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय फारूख स्थित मंदिर के सामने उल्टी करने का विरोध करने पर नशे में धुत युवक नाराज हो गए। उन्होंने छात्र के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की लेकिन बहन ने छात्र को कमरे में बंद कर दिया था। इस कारण उसकी जान बच गई। कस्बे के लोगों के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले।

अगवानपुर के मोहल्ला सराय फारुख निवासी गौरव हाई स्कूल का छात्र है। शनिवार को वह मंदिर के सामने खड़ा था। इस बीच शराब के नशे में धुत दो युवक मंदिर के सामने उल्टी करने लगे। छात्र ने बताया कि उसने मंदिर के सामने से हटकर कहीं अन्य स्थान पर गंदगी करने की सलाह दी। इससे नशे में धुत युवक भड़क गए। उन्होंने छात्र को थप्पड़ जड़ दिया। विरोध में छात्र और उसके भाई मिलकर नशेड़ियो को पीट दिया। उस समय दोनों नशेड़ी देख लेने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। कुछ देर बाद करीब आठ से दस की संख्या में नशेड़ियों के साथ युवक आए और छात्र के घर पर चढ़ गए। उन्होंने छात्र को बाहर निकलने के लिए ललकारा। इस बीच छात्र की बहन सोनम ने अपने भाई को कमरे में बंद कर दिया। इस बीच दबंग दीवारों पर चढ़कर घर में घुसने की कोशिश करने लगे।आरोप है कि सभी के हाथों में तमंचे थे। युवकों ने दीवारों पर और हवा में करीब पांच राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। भीड़ को देखते ही दबंग मौके से भाग गए। फायरिंग की घटना से छात्र का परिवार और मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद चौकी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि छात्र ने प्रार्थना पत्र दिया है। घटना की जांच की जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed