फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firing after dispute between two sides in Sambhal Class IV student shot

यूपी: मिट्टी भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने के बाद दो गुट भिड़े, विवाद के बाद हुई फायरिंग, कक्षा चार के छात्र को लगी गोली

Tue, 20 Jul 2021 06:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Jul 2021 06:22 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने खनन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी थी। ट्रॉली पकड़वाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसके बाद पथराव और फायरिंग की यह घटना हुई। हयातनगर थाना क्षेत्र के शकरपुर तारनपुर निवासी रामगोपाल मंगलवार की सुबह नौ बजे जंगल से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरकर ला रहे थे। 
 

विज्ञापन
Firing after dispute between two sides in Sambhal Class IV student shot
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आरोप-प्रत्यारोप के बाद दो पक्षों में पथराव के बाद फायरिंग हो गई। इसमें दस साल के बच्चे को गोली लग गई। गोली लगने से घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस ने खनन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी थी। ट्रॉली पकड़वाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसके बाद पथराव और फायरिंग की यह घटना हुई। हयातनगर थाना क्षेत्र के शकरपुर तारनपुर निवासी रामगोपाल मंगलवार की सुबह नौ बजे जंगल से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरकर ला रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान किसी ने पुलिस को अवैध खनन की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। रामगोपाल ने गांव जाकर पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिए जाने की जानकारी परिजनों को दी। गांव में ही एक व्यक्ति पर पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाया तो विवाद बढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया है उसकी गांव में ससुराल है और वह अब अपना घर बनाकर गांव में ही रह रहा है। आरोप है कि दोपहर तीन बजे जब रामगोपाल पक्ष ने विरोध किया तो आरोपी ने छत से चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें जोगेंद्र का दस वर्षीय बेटा योगेश घायल हो गया। 

पीड़ित पिता ने बताया कि योगेश कक्षा चार का छात्र है। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। 

मौके पर सीओ अरूण कुमार सिंह ने पीड़ित पक्ष से जानकारी ली है। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गांव पहुंची थाना पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed