फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fireing on police team

करूला में पुलिस टीम पर पथराव, फायरिंग

Sat, 02 Jan 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 02 Jan 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
कटघर के करूला में गुरुवार देर रात पुलिस टीम पर लूट के आरोपियों ने पथराव कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग  कर दी। चौकी इंचार्ज और सिपाही चोटिल हो गए। फायरिंग करते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




दस सराय चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुंडीर और मोबाइल दरोगा रमेश चंद्र मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ लूट के वांछित आरोपी की तलाश में गुरुवार की रात करूला करबला में दबिश देने गए थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि इसी दौरान सामने से दो बाइकों पर चार व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइकें रोक लीं।
विज्ञापन



एक बाइक पर जुल्फिकार उर्फ बिट्टू का बेटा इफ्तेकार और उसका भाई फरमान था। जबकि दूसरी बाइक पर अकरम और हसीना का लड़का इरशाद था। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने फायरिंग कर दी और बाइकें छोड़कर अपने मकान में घुस गए। इसके बाद उन्होंने छत से पथराव शुरू कर दिया। जिसमें दरोगा और सिपाही चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने इस मामले में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। उधर, बिट्टू की पत्नी नफीसा ने पुलिस अधिकारियों को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार की रात दस सराय चौकी इंचार्ज सिपाहियों के साथ घर में घुस गए। उन्होंने घर में तोड़फोड़ की ओर दो बाइकें और कीमती सामान व दो लाख 75 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिस वाले फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed