फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fireing on BJP leader's office

भाजपा नेता के आफिस पर फायरिंग-तोड़फोड़

Sun, 14 Feb 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
fireing on BJP leader's office
शनिवार को भाजपा नेता राजपाल सिंह चौहान के कैंप आफिस पर फायरिंग कर दी गई। यहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी हुई। भाजपा नेता का एक निजी सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। हमले की जानकारी पाकर जुटे राजपाल सिंह के समर्थकों ने एक भाजपा नेता पर हमले का आरोप लगाते हुए उसके स्कूल में तोड़फोड़ कर दी। कार और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन



ठाकुरद्वारा विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर इलेक्शन लड़े राजपाल सिंह चौहान का कैंप आफिस तिकोनिया पुलिस चेकपोस्ट के सामने है। शनिवार को राजपाल सिंह पार्टी की मीटिंग में हिस्सा लेने मुरादाबाद आए हुए थे। दोपहर को करीब साढ़े ग्यारह बजे तकरीबन बीस लोग यहां पहुंचे और कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। राजपाल सिंह चौहान के निजी गार्ड ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन



यहां मौजूद अम्रपाल सिंह के साथ भी मारपीट की गई। रायफल की बट उसके सिर में मार दी। यहां हमलावरों ने फायरिंग भी की। बाद में असलहे लहराते हुए फरार हो गए। इत्तला पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल अम्रपाल को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



हमले में घायल राजपाल सिंह के निजी गनर ने पुलिस को बताया कि हमला भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, वीर सिंह सैनी, धर्मेंद्र कुमार सहित करीब दो दर्जन लोगों ने किया था। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा लिख लिया है।  वहीं आफिस पर हमले से गुस्साए राजपाल समर्थकों ने भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार पाल के स्कूल सैंट मार्क्स पर धावा बोल दिया। यहां फर्नीचर तोड़ दिया गया।



दो वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। यहां काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। धर्मेंद्र कुमार के पिता और स्कूल प्रबंधक  फूलचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है। तहरीर में  राजपाल सिंह समेत कई पर आरोप लगाया गया है। तोड़फोड़ और फायरिंग की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed