{"_id":"66ac2bc41debb315380962f5","slug":"fire-started-due-to-gas-leakage-goods-burnt-due-to-cylinder-explosion-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-450672-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गैस लीकेज से लगी आग, सिलिंडर फटने से सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गैस लीकेज से लगी आग, सिलिंडर फटने से सामान जला
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में मैनाठेर की पुलिया के पास बृहस्पतिवार दोपहर राजमिस्त्री के घर में सिलिंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। आग लगने के बाद परिजन घर से बाहर निकल गए और तभी सिलिंडर फट गया। इससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
राजमिस्त्री शराफत बृहस्पतिवार को काम पर गए थे। घर में उनका बेटा सलमान, उसकी पत्नी शाइस्ता, दूसरे बेटे शानू की पत्नी शाहीन और तीन बच्चे समेत कुल सात लोग थे। दोपहर करीब दो बजे शाइस्ता रसोई में चाय बना रही थीं। इस दौरान गैस लीकेज से आग लग गई। आग लगने पर शाइस्ता ने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग भी घर से बाहर निकल आए।
शोर होने पर आसपास के लोग भी घर के बाहर जुट गए और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। इसी दौरान गैस सिलिंडर फट गया। सलमान ने बताया कि घर में रखे कपड़े, फ्रीज, कूलर, टीवी समेत अन्य सामान जल गया। अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। घर का सामान जल गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।