{"_id":"586abfc64f1c1b4d56158dbe","slug":"fire-in-disenco-unit","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजायनको की दो यूनिट में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजायनको की दो यूनिट में लगी भीषण आग
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 03 Jan 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाकड़ी फाजलपुर में स्थित पीतल का उत्पाद बनाने वाली एक्सपोर्ट कंपनी डिजायनको और उसकी दूसरी यूनिट लोहिया ब्रास कंपनी में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 30 कर्मचारियों की टीम ने पांच घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
आग की चपेट में आने से कंपनी में रखी मशीनें सहित तैयार माल जल गया। मालिकों का दावा है कि लाखों का नुकसान हो गया। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कंपनी बंद थी, कोई कर्मचारी आग की चपेट में नहीं आया।
कंपनी में पीतल का उत्पाद बनाया जाता है, जिसे दुनिया के विभिन्न देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। कंपनी मालिक वीके गुप्ता ने बताया कि रविवार को कंपनी बंद थी, सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे कंपनी के गोदाम में आग लग गई। यहां गत्ते पडे़ थे, जिससे आग चंद मिनटों में कंपनी की तीनों मंजिल में फैल गई।
विज्ञापन
आग की लपटों को देख आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी, सूचना पर पांच फायर टेंडर लेकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। कंपनी से सटी डिजायनको की दूसरी यूनिट लोहिया ब्रास कंपनी भी आग की चपेट में आ गई। इसमें रखा सामान भी जलने लगा।
करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। वीके गुप्ता का दावा है कि आग की चपेट में आने से लाखों का नुकसान हो गया है। एफएसओ आरके सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट माना जा रहा है।
आग बुझाने में 30 फायरमैन जुटे थे, आग बुझाने के लिए फैक्ट्री की दीवार और खिड़की के शीशे तोड़ गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय पर आग पर काबू पाक र करोड़ों रुपये का नुकसान होने से बचा लिया है। हादसे के वक्त कंपनी बंद होने की वजह से कोई कर्मचारी आग की चपेट में नहीं आया।