{"_id":"67eeea8f9e51f351ce0cddc0","slug":"fire-broke-out-in-the-firms-warehouse-panic-arose-due-to-gas-cylinder-explosion-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-615476-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फर्म के गोदाम में लगी आग, गैस सिलिंडर फटने से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फर्म के गोदाम में लगी आग, गैस सिलिंडर फटने से मची अफरातफरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के रहमत नगर में बृहस्पतिवार को निर्यात फर्म के गोदाम में आग लग गई। इस दौरान गैस सिलिंडर फट गया। जिससे मौके पर अफतराफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया।
कटघर के रहमतनगर निवासी रईस की निर्यात फर्म है। जिसमें मेटल के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। फर्म के पास ही उन्होंने गोदाम बना रखा है। रईस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह अपने कर्मचारी नूर आलम को लेकर गोदाम के पास मस्जिद के पास गए थे। इसी दौरान गोदाम के रसोई वाले हिस्से में अचानक आग लग गई। वह वापस आए तो रसोई से आग की लपटें निकल रही थीं। देखते ही देखते गैस सिलिंडर फट गया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए। घनी आबादी और छोटे रास्ते होने के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई तो पाइप डालकर आग पर काबू पाया गया। सीएफओ केके ओझा ने बताया कि टीम ने पहुंच कर बुझा दिया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं पाया है।