{"_id":"627289a87dbab412332b76c4","slug":"fire-broke-out-in-cardboard-pile-of-agwanpur-paper-mill-control-after-three-hours-of-effort","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: अगवानपुर पेपर मिल के गत्ते के ढेर में लगी आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: अगवानपुर पेपर मिल के गत्ते के ढेर में लगी आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Wed, 04 May 2022 07:41 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद)।
अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद)।
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 04 May 2022 07:41 PM IST
सार
आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मिल के मजदूर यार्ड में पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। मिल के फायरमैन ने प्लांट के पाइप लाइन से पानी की बौछार आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। लगभग तीन घंटे की कोशिश के बाद आग को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन
अगवानपुर पेपर मिल के गत्तों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कांठ रोड स्थित अगवानपुर जीनस पेपर मिल के गत्ते के ढेर में बुधवार को अचानक आग लग गई। मिल के मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
पेपर मिल के यार्ड नंबर तीन के मैदान में सैकड़ों क्विंटल गत्ता रखा था। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक गत्ते के ढेर में आग लग गई। प्लांट की छत पर काम कर रहे इलेक्ट्रीशियन नेपाल सिंह की नजर गत्ते से उठने वाले धुएं और आग की लपटों पर पड़ी। उन्होंने मिल के मैनेजर को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद सायरन बजाकर सबको सतर्क कर दिया गया।
विज्ञापन
आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मिल के मजदूर यार्ड में पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। मिल के फायरमैन ने प्लांट के पाइप लाइन से पानी की बौछार आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। लगभग तीन घंटे की कोशिश के बाद आग को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड और डायल 112 का नंबर मिला व्यस्त अगवानपुर। मिल के गत्तों में आग लगने के बाद एचआर विभाग के कर्मचारी ने तीन बार 101, एक बार 100 और दो बार 112 नंबर पर कॉल किया, लेकिन हर बार नंबर व्यस्त मिला। इसके बाद फायर ब्रिगेड के ऑफिस में कॉल कर आग लगने की जानकारी दी।