{"_id":"61ee69504cba7b50fb68005c","slug":"fire-broke-out-in-apartment-flat-in-ramganga-vihar-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: रामगंगा विहार में अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी आग, समय पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: रामगंगा विहार में अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी आग, समय पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Mon, 24 Jan 2022 02:24 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:24 PM IST
सार
जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। टीम ने समय रहते काबू कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार में टीडीआई सिटी के पास अपार्टमेंट में सोमवार सुबह एक फ्लैट में आग लग गई। आग की जानकारी से अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
रामगंगा विहार पुलिस में टीडीआई सिटी के पास बने आकाश मेघदूतम अपार्टमेंट की छठी मंजिल के फ्लैट-106 में आशीष गुप्ता रहते हैं। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे बेड रूम में शार्ट सर्किट से आग सुलग गई। जैसे ही आग लगी तो परिजनों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
आसपास के रहने वाले लोग आ गए। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। टीम ने समय रहते काबू कर लिया।
विज्ञापन