फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire breaks out in a brass firm in Asalatpura

Moradabad News: असालतपुरा में पीतल फर्म में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a brass firm in Asalatpura
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा में शुक्रवार दोपहर पीतल फर्म में आग लग गई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।
असालतपुरा बड़ा अहता गली नंबर सात में मुजाहिद अली का तीन मंजिला मकान है। इस मकान के भूतल पर मुजाहिद अली पीतल फर्म चलाते हैं। ऊपर की मंजिल पर मुजाहिद, उनके भाई ताहिर, काशिफ और नौशाद रहते हैं। शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण फर्म बंद थी। दोपहर में मुजाहिद और उनके भाई जुमे की नमाज पढ़ने गए थे। इसी दौरान फर्म में आग लग गई और लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन

घनी आबादी के बीच फर्म में आग लगने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। इसी बीच मुजाहिद और उनके भाई भी आ गए और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि दमकल विभाग की टीम गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद आग पर काबू पा लिया। फर्म में रखा सामान जल गया। फर्म मालिक ने कहा कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed