{"_id":"692768eaad0c79e9770905cb","slug":"fir-registered-against-four-for-molesting-a-girl-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110054-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बच्ची से छेड़खानी में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बच्ची से छेड़खानी में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Thu, 27 Nov 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के अनुसार उसकी पीड़ित बेटी कक्षा चार में पढ़ती है। लगभग दो माह तक दहशत में रहने के बाद अब आकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पीड़िता की मां की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार रामपुर जिले के शाहबाद कस्बे के मोहल्ला हकीमान निवासी शाहनवाज ने प्लाट दिलाने के बदले बड़ी रकम ली थी। महिला ने जब शाहनवाज से प्लाट का बैनामा करवाने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। बीती 21 सितंबर को शाहनवाज प्लाट की रकम का मामला निपटाने की बात कहते हुए उसके घर आ गया और रात को रुक गया।
महिला का आरोप है कि जब सब घरवाले सो गए, तब घर में सो रही उसकी दस वर्षीय बेटी को डरा धमकाकर छेड़खानी की और अश्लील वीडियो बना ली।
महिला का आरोप है कि शाहनवाज के घर जाकर जब उसके परिवार के शाने आलम, फैजान और नासिर से शिकायत की गई तो उन्होंने भी उसकी बेटी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद