फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR registered against five for fraud

Moradabad News: धोखाधड़ी में पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against five for fraud
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
विज्ञापन

मेरठ जिले के टीपीनगर थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी विवेक कुमार ने रामपुर के शहजादनगर के गांव पैगंबरपुर निवासी कंचन, उसकी बहन वीना राजपूत, बरेली निवासी अलीसा अंसारी और अमरोहा निवासी विपिन कुमार व सतीश चंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि फेसबुक के माध्यम से 2024 में उसका संपर्क मझोला के सेक्टर 13 में रहने वाली रामपुर के पैगंबरपुर निवासी कंचन से हुआ। उसने खुद को अमरोहा के एक इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर तैनात बताया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। एक दिन कंचन अपने पिता की बीमारी के इलाज के लिए उससे चार लाख 70 हजार रुपये ले लिए लेकिन रकम वापस नहीं दी और कंचन ने अपनी बहन और अन्य के साथ मिलकर विवेक को धमकी देने शुरू कर दी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed