{"_id":"57ba9e914f1c1b7273d4fa00","slug":"fir-on-parshad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे की तौहीन - पार्षद पर मुकदमा, मेयर के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे की तौहीन - पार्षद पर मुकदमा, मेयर के खिलाफ तहरीर
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
तिरंगे का अपमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए भाजपा देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है तो दूसरी ओर उसी के ओहदेदार तिरंगे की तौहीन से नहीं चूक रहे। शनिवार को केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में शहर में निकली तिरंग यात्रा के दौरान भाजपा पार्षद ने राष्ट्रीय ध्वज को अपने कदमों में डाल दिया। पास में खड़े मेयर और दूसरे भाजपाई इसे देख मुस्कुराते रहे। अब पुलिस ने पार्षद पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मेयर के खिलाफ मिली तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी ने 69 साल पूरे होने पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय पर्व मना रही है। शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली थी। यात्रा के दौरान बीजेपी के पार्षद कुष्ण कुमार काले हाथ में झंडा लेकर पहुंचे थे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर कदमों में टिका दिया और मेयर व अन्य भाजपाइयों के साथ खड़े हो गए।
तिरंगे की तौहीन की शिकायत मिलने पर रविवार को पुलिस ने भाजपा पार्षद कृष्ण कुमार काले के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की एफआईआर दर्ज कर ली है। रिपोर्ट चौकी इंचार्ज बाबूराम गौतम की ओर से दर्ज कराई गई है। उधर, इसी मामले में यूपी बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के जिला संयोजक सलीम बाबरी ने मेयर विनोद अग्रवाल के खिलाफ भी सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि जिस वक्त पार्षद ने राष्ट्रीय ध्वज जमीन पर टेक रखा था, उस वक्त मेयर बगल में खड़े मुस्कुरा रहे थे।
विज्ञापन
हम पर मुकदमा, उन पर रहम-भाजपा पार्षद कृष्ण कुमार काले ने पुलिस - प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। भाजपा पार्षद का आरोप है कि बीस दिन पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को समाजवादी पार्टी की टोपी पहनाने के मामले में जिला प्रशासन ने सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि उनके ऊपर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कृष्ण कुमार काले का कहना है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हैं।