{"_id":"6249f9f4032e6f4d243e2b97","slug":"fir-on-manager-of-hindu-coolege-moradabad-news-mbd4235622182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू कालेज के प्रबंधक, कार्यालय अधीक्षक पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू कालेज के प्रबंधक, कार्यालय अधीक्षक पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कालेज के प्रबंधक और कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेजों के सहारे भूमि हड़पने की कोशिश करने के आरोप में मझोला थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह रिपोर्ट विशाल गोयल निवासी बुद्धि विहार की ओर दर्ज कराई गई है।
थाना मझोला के बुद्धिविहार निवासी विशाल गोयल दर्ज कराई रिपोर्ट में अपने को अनीस पुत्र सलाहउद्दीन का मुखत्यारेआम बताया है। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि अनीस पुत्र सलाहउद्दीन के नाम की ग्राम मानपुर नरायनपुर स्थित भूमि है। जिसे अमित कोठीवाल निवासी नंद भवन और शराब गोदाम के पास केदारनाथ बिल्डिंग निवासी दीपक अरोरा फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों पर एक फर्जी सोसायटी बना कर उसके नाम से एक पट्टा कूटरचित ढंग से तैयार कर प्रदर्शित करने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि अमित कोठीवाल और दीपक अरोरा ने उसे कई बार धमकियां दी।
आरोप है कि कचहरी जाते समय एमजीआर रेस्टोरेंट के पास घेर कर उसे पैरवी बंद न करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। मारपीट की और गला दबाया। उसने इसकी तहरीर सिविल लाइंस थाना प्रभारी को दी। कार्रवाई न होने पर एसएसपी को भी शिकायत भेजी, लेकिन आरोपियों के प्रभाव के कारण कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। जिसके बाद उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मझोला धनंजय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अमित कोठीवाल व दीपक अरोरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएगा उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। अमित कोठीवाल हिंदू कालेज के प्रबंधक हैं तो वहीं दीपक अरोरा कार्यालय अधीक्षक।
वर्जन
जिस भूमि को हड़पने की कोशिश का आरोप विशाल गोयल लगा रहे हैं वह भूमि 100 साल की लीज पर सरकार से मिली है। आज भी उसका हाउस टैक्स, वाटर टैक्स दिया जाता है। हम लोगों ने कभी भूमि हड़पने की कोशिश नहीं है। भूमि सरकारी है। लिहाजा आरोप बेबुनियाद और निराधार है।
दीपक अरोरा
मैंने कभी संबंधित भूमि को कब्जाने की कोशिश नहीं की। सरकार की जमीन है। मैंने उसे लीज पर ले रखा है। संबंधित भूमि पर सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित है। जमीन हथियाने की कोशिश विशाल गोयल व उनके अन्य लोग कर रहे हैं। मारपीट व धमकाने के आरोप भी पूरी तरह झूठे हैं। पुलिस जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
अमित कोठिवाल