{"_id":"625b14542572fe793e0b51be","slug":"fir-on-computer-oprator-city-news-mbd4249792142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति निरीक्षक की लॉगिन आईडी और डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर कंपूटर आपरेटर ने बना दिए अपने चेहतों के अंत्योदय राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति निरीक्षक की लॉगिन आईडी और डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर कंपूटर आपरेटर ने बना दिए अपने चेहतों के अंत्योदय राशन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सदर तहसील में तैनात एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने फर्जीवाड़ा कर अपने चेहतों के अंत्योदय
राशन कार्ड जारी कर दिए। आरोप है कि उसने पूर्ति निरीक्षक की लॉगिन आईडी और डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर अंत्योदय राशन कार्ड बनाए। सिविल लाइंस थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि रामगंगा विहार निवासी पूर्ति निरीक्षक शिखा पांडेय की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। शिखा पांडेय के मुताबिक राशन कार्डों में संशोधन, परिवर्तन, नए राशन कार्ड जारी करने या निरस्त करने का काम जिला पूर्ति अधिकारी की लॉगिन आईडी से किया जाता है। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुमोदन के बाद पूर्ति निरीक्षक के लॉगिन आईडी से डिजिटल हस्ताक्षर कर राशन कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाते हैं। तहसील में मूंढापांडे के जगतपुर रामराय निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर राकेश उर्फ बंटी कार्यरत है। पूर्ति निरीक्षक ने आरोप लगाया कि राकेश उर्फ बंटी ने उनकी लॉगिन आईडी और डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग किया है। आरोप है कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने भगतपुर थानाक्षेत्र वाजिदपुर गांव निवासी शाहान, सकीना, नाजरुक और महमूद हसन के राशन कार्ड 27 नवंबर 2021 को निरस्त कर दिए। इसके बाद उसने इन नंबर पर आसमीन, फात्मा, कलसूम और आसिया के नाम पर अंत्योदय कार्ड जारी कर दिए। पूर्ति निरीक्षक ने विभागीय वेबसाइट पर राशन कार्ड को दूसरे कोटेदार से जोड़ने का आवेदन देखा। तब उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर के इस फर्जीवाड़े का पता चला है। एएसपी सागर जैन ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।