फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir on 11 electric thief

11 लोगों के यहां मिली बिजली चोरी, रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
fir on 11 electric thief
रामपुर। बिजली विभाग की ओर से छापेमारी की गई। इस दौरान डूंगरपुर बिजलीघर क्षेत्र में 11 लोगों के यहां बिजली का चोरी से उपभोग होता मिला, जिनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में हर माह करोड़ों रुपये की बिजली चोरी हो रही है। आलम यह है कि शहर के 18 फीडर ऐसे हैं, जहां 80 प्रतिशत से लेकर 95 प्रतिशत तक बिजली चोरी हो रही है। लिहाजा, इस पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को तड़के विभाग की ओर से डूंगरपुर बिजलीघर क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान 11 लोगों के यहां बिजली का चोरी से उपभोग होता मिला। किसी ने मीटर से पहले ही केबल में कट लगा लिया था, तो किसी ने सीधे दूसरी लाइन डाल ली थी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम भीष्म कुमार ने बताया कि चेकिंग का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। बताया कि कुल 11 लोगों के यहां बिजली चोरी मिली, जिनके खिलाफ संबंधित अवर अभियंता राहुल रंजन ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed