{"_id":"6848979055ac12c7fa039e21","slug":"fir-lodged-against-three-for-uprooting-the-wood-and-overturning-the-crop-kanth-news-c-277-1-smbd1007-108904-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ठिये उखाड़कर फसल पलटने में तीन पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ठिये उखाड़कर फसल पलटने में तीन पर एफआईआर दर्ज
Wed, 11 Jun 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
कांठ। एसडीएम न्यायालय से हुए आदेश पर की गई भूमि की ठियेबंदी के बाद ठिये उखाड़कर फसल को पलटने, गालियां और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बाद एक महिला सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महदूद कलमी निवासी मुख्त्यार, राशिद और हैदर अली ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुज सिंह के समक्ष पेश होकर प्रार्थना पत्र दिया था कि महदूद कलमी के गाटा संख्या 311, 333 और 321 में जैबुलनिशा संक्रमणीय भूतिधर मालिक काबिज है।
उन्होंने इस भूमि की ठियेबंदी कराई थी। एसडीएम कांठ की न्यायालय में ठियेबंदी का वाद दायर होने के बाद हुए आदेश पर भूमि की पैमाईश कराकर ठियेबंदी कर कब्जा दिलाया गया था। लेकिन आरोप है कि विपक्षियों ने राजस्व टीम द्वारा लगवाए गए ठिये उखाड़ दिए। जिसके बाद दोबारा से पैमाbश कराकर ठिये लगाए गए थे। भूमि में बाजरे की फसल बोई हुई थी। लेकिन आरोप है कि विपक्षी अलीदाद खां, इरफान और शाहजहां ने 31 मई को भूमि में बोई हुई को पलट दिया। पूछने पर गाली-गलौज करते हुए झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बाद इस मामले में कांठ पुलिस ने महिला सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।