{"_id":"69addbcfd2fb0144fa0b1edc","slug":"fir-lodged-against-four-people-for-assaulting-a-youth-thakurdwara-news-c-280-1-smbd1010-100722-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवक से मारपीट में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवक से मारपीट में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
भगतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम आदोनगली निवासी एक युवक ने चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की। इस संबंध में पुलिस ने युवक की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम आदोनगली निवासी मिथुन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ट्रक चालक है और 2 मार्च की रात वह ट्रक चलाकर गांव के पास उतरा और पैदल अपने घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के एक ग्रामीण के घर के पास चार आरोपियों ने उसे रोक लिया और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों से छूट कर वह किसी तरह अपने घर पहुंचा। बताया कि उसके शोर मचाने पर उसके माता-पिता बाहर आए और आरोपियों से मारपीट का कारण पूछा। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट कर गाली-गलौज की।
इस संबंध में मिथुन सिंह ने चार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।