फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR lodged against four including husband for murdering woman by pushing her from terrace

Moradabad News: छत से धक्का देकर महिला की हत्या करने में पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four including husband for murdering woman by pushing her from terrace
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर में छत से धक्का देकर महिला की हत्या करने वाले पति समेत चार लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर, बृहस्पतिवार आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला के हाथ पैर और सिर की हड्डियां टूट गई थी। सिर की चोट लगने से उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कुंदरकी क्षेत्र के बाकीपुरा निवासी शकीला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी नाजरीन की शादी दो साल पहले मझोला थाना क्षेत्र में जयंतीपुर निवासी शरीफ के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी पति और उसके परिजन दहेज के लिए नाजरीन को परेशान कर रहे थे। कई बार समझाने के बाद परिजन और ससुराल वाले नहीं माने। आरोप है कि मंगलवार की रात आरोपी पति और ससुराल ने नाजरीन पर फिर से दबाव बनाया कि वह अपने मायके से दहेज लेकर आए। नाजरीन ने विरोध किया तो लोहे की रॉड से उस पर हमला कर घायल कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे छत से धक्का दे दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो घायल को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति शरीफ, ससुर इस्लाम, सास यासमीन और ननद के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन





टूट गई पैर व हाथ की हड्डी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि


मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में दहेज के खातिर मौत के घाट उतारी गई नाजरीन को छत से धक्का देने से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। उसके शरीर में चोटों के कई निशान मिले हैं। इसके अलावा छत से गिरने से उसके पैर व हाथ की हड्डी टूट गई और सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हुई है। गुरुवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव बाकीपुरा निवासी शकीला ने बेटी नाजरीन की शादी, दो साल पहले जयंतीपुर निवासी आफताब से की थी। दिनों बाद ही पति और ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। दहेज में कार की मांग करने लगे। आरोप है कि बीते मंगलवार की रात फिर से दहेज की मांग की गई। मना करने पर लोहे के सरियों से पीटा और इसके बाद छत से धक्का दे दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो घायल को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बुधवार को सुबह घटना की जानकारी मायके वालों को लगी। जब मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे तो आरोपी शव को छोड़कर घर से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या में पति व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार को पुलिस ने नाजरीन के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाजरीन के शरीर पर कई चोटों के गहरे निशान मिले। इतना ही नहीं उसके पैर व हाथ की हड्डी भी टूटी पाई गई और सिर में चोट लगने से उसकी मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके मायके वालों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed