फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News : fir lodged against the advocate of azam khan

Moradabad News : जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आजम खां के अधिवक्ता समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 22 Aug 2022 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2022 02:56 AM IST
सार

Moradabad News : यह रिपोर्ट आजम खां के खिलाफ विचाराधीन डूंगरपुर प्रकरण के मुकदमों में से एक के वादी के भाई ने दर्ज कराई है। पूर्व में वादी द्वारा आजम खां समेत कुछ अन्य पर खुद को धमकाए जाने के आरोप की एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

विज्ञापन
Moradabad News : fir lodged against the advocate of azam khan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता आजम खां के अधिवक्ता समेत तीन लोगों के खिलाफ गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट आजम खां के खिलाफ विचाराधीन डूंगरपुर प्रकरण के मुकदमों में से एक के वादी के भाई ने दर्ज कराई है। पूर्व में वादी द्वारा आजम खां समेत कुछ अन्य पर खुद को धमकाए जाने के आरोप की एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

विज्ञापन


अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव निवासी इकरार ने सिविल लाइंस पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके भाई अबरार हुसैन आजम खां के खिलाफ चल रहे एक मुकदमे में वादी हैं। इस मामले की सुनवाई के दौरान 18 अगस्त को वह अपने भाई के साथ कोर्ट गए थे। इस बीच एमपी-एमएलए कोर्ट के सामने गैलरी में अधिवक्ता नासिर सुल्तान तीन अन्य लोगों के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर हमें भगा दिया। इकरार का कहना है कि उनके भाई को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि इकरार की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने नासिर सुल्तान और तीन अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 (गाली-गलौज), 506 (जान से मारने की धमकी) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व डूंगरपुर प्रकरण के एक मुकदमे के वादी अबरार हुसैन की शिकायत पर 17 अगस्त को आजम खां, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, इरशाद महमूद, अब्दुल परवेज शमसी, मुईन पठान समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ वादी को धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद आजम खां के पुत्र एवं विधायक अब्दुल्ला आजम ने एसपी, डीआईजी से मुलाकात कर इस तरह के मुकदमों को गलत बताया था और इन्हें निरस्त करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed