फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir lodge on brother and servent

Moradabad News: बीबीए छात्र को गोली मारने में भाई और नौकर पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
fir lodge on brother and servent
पाकबड़ा। थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या गांव में मंगलवार की रात बीबीए छात्र को गोली मारने के आरोप में छोटे भाई और नौकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घायल के दादा की तहरीर पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पाकबड़ा के मोढ़ा तैहिया गांव निवासी वीरपाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की मेरा बेटा दीपक शर्मा जो पूर्व ग्राम प्रधान भी रह चुका है, अपने दोनों पुत्रों शिवांश और कुशाग्र के साथ अमरोहा जिले के मोहल्ला कटरा गुलाम अली में रहता है। मेरा बेटा दीपक शर्मा मेरे बड़े पोते शिवांश का खर्चा नहीं उठाता है। जिसकी वजह से शिवांश मेरे पास रहता है। मंगलवार को दीपक छोटे बेटे कुशाग्र के साथ घर आया हुआ था। मेरे बेटे दीपक ने संभल जिले के चंदौसी के सैदपुर निवासी शिवम को खेती बाड़ी के लिए रखा हुआ था। रात को शिवांश और कुशाग्र के बीच कमरे में सोने को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान कुशाग्र ने बड़े भाई शिवांश के गोली मार दी थी। गोली शिवांश के दाहिने कान पर लगी थी। गोली लगने के बाद शिवांश घर से उठकर भागा। शिवांश का पीछा करते हुए कुशाग्र और शिवम पीछा करते हुए तालाब के पास पहुंचा तो उसको एक और गोली मारी लेकिन दूसरी गोली से शिवांश बच गया था। गोली मारने के बाद कुशाग्र और शिवम मौके से भाग गए था। दादा वीरपाल ने पुलिस को सूचना दी थी। दादा वीरपाल ने घायल शिवांश को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया था। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने शिवांश को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में दादा वीरपाल की तहरीर पर कुशाग्र और शिवम के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया की मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी गिरफ्तारी कर जेल भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed