फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir lodge against pakbara nagar panchayt chairman

पाकबड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और मारपीट में केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

पाकबड़ा थाने में नगर पंचायत अध्यक्ष खेमवती देवी, उनकी बेटी और बेटे के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और मारपीट में केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने एक युवती की तहरीर पर ये कार्रवाई की है।दोनों ने मेरे साथ गाली गलौज कर जातिसूचक शब्द बोलते हुए मुझे पकड़कर अंदर खींच कर ले जाने लगे।

विज्ञापन
fir lodge against pakbara nagar panchayt chairman

विस्तार

पाकबड़ा। पाकबड़ा थाने में नगर पंचायत अध्यक्ष खेमवती देवी, उनकी बेटी और बेटे के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और मारपीट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक युवती की तहरीर पर ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पाकबड़ा के मौर्य नगर मोहल्ले निवासी फूलसिंह की मौत करीब साल पहले हो चुकी है। उसकी पत्नी की मौत अभी चार दिन पहले हुई थी। फूल सिंह की बेटी रूबी सोमवार की शाम अपनी मां प्रेमवती का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने नगर पंचायत अध्यक्ष खेमवती देवी के घर गई थी। उसने बताया की जब मैंने दरवाजा खटखटाया तो नगर पंचायत अध्यक्ष बेटे केशव गोस्वामी ने गेट खोला कहा कि क्या काम है। तुम लोग चले आते हो, मेरी नींद खराब कर दी। मैंने कहा अपनी मां का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना है। इतने में ही केशव का मौसेरा भाई समीर आ गया। दोनों ने मेरे साथ गाली गलौज कर जातिसूचक शब्द बोलते हुए मुझे पकड़कर अंदर खींच कर ले जाने लगे। मैंने शोर मचाया तो अध्यक्ष खेमवती देवी व उनकी बेटी नीरू आ गईं। मुझे बुरी तरह मारना पीटना शुरू कर दिया। आस पास के लोग एकत्र हो गए। बमुश्किल जान बचाकर घर पहुंची और परिवार को आपबीती सुनाई। उसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नगर पंचायत अध्यक्ष खेमवती देवी उनके पुत्र केशव गोस्वामी, पुत्री नीरू और मौसेरा भाई समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हम लोग राजनीति करते हैं। हम सभी के वोटों को चुनाव जीतते हैं। हमें सभी की जरूरत है। हम किसी को अपशब्द नहीं कह सकते हैं। दो माह बाद नगर पंचायत में चुनाव हैं। हमारे विरोधी हमें चुनाव को खराब करने के लिए ऐसे काम काम कर रहे हैं। हमारे घर पर आकर अभद्रता की गई है। हमारे घर पर मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनते हैं। मृत्यु प्रामाण पत्र नगर पंचायत के सरकारी कार्यालय में बनाए जाते हैं। उसकी सरकारी प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खेमवती देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed