फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir lodge against lover after 12 years

प्रेमी के खिलाफ 12 साल बाद दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
fir lodge against lover after 12 years
मुरादाबाद। महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ 12 साल बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका कहना है कि प्रेमी अब तक शादी का झांसा देकर बरगलाता रहा। महिला का दावा है कि प्रेमी से जन्मा उसका बेटा भी 11 साल का हो चुका है। बेटा पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। मझोला पुुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 साल पहले मुरादाबाद में ममेरी बहन की शादी समारोह के दौरान अमरोहा जिले के शीलगढ़ निवासी अशोक सैनी से उसकी मुलाकात हुई थी। उस समय वह 16 साल की थी। अशोक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया। कुछ ही दिनों में वह गर्भवती हो गई। दबाव देकर उसने गर्भपात कराया। दूसरी बार गर्भ ठहरने पर उसने एक बेटे को जन्म दिया। प्रेमी आए दिन शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता था। विरोध करने पर उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। एक साल तक प्रेमी के साथ रहने के बाद वह अपने मायके चली आई। मायके आने पर पता चला कि पिता भी उसकी मां को छोड़कर कहीं चले गए हैं। प्रेमी उसे शादी करने और अपने घर लेकर जाने के लिए बरगलाता रहा। अनपढ़ महिला प्रेमी पर भरोसा करके अपनी मां और भाई के साथ मायके में रहने लगी। धीरे धीरे उसका बेटा बड़ा हुआ तो उसने बेटे का स्कूल में एडमिशन करा दिया। करीब 12 दिन पहले प्रेमी से उसकी मुलाकात कचहरी में हुई। दोनों पक्षों के आमने सामने होने पर प्रेमी के परिजनों ने पीड़िता के साथ उसके भाई को पीट दिया। पीड़िता का दांत भी टूट गया। भरोसा टूटने पर वह न्याय पाने के लिए पुलिस की शरण में आई। प्रभारी निरीक्षक जयदेव यादव ने बताया कि इस मामले में दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म, गर्भपात कराने व मारपीट का मुकदमा प्रेमी अशोक सैनी के खिलाफ दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

2009 में कर चुका था एक शादी
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके प्रेमी अशोक सैनी ने 2009 में एक अन्य महिला से शादी की थी लेकिन उसने इस बात का खुलासा नहीं किया था। मायके आने पर उसे अशोक के बारे में यह नई जानकारी मिली। आरोपी ने कचहरी में समझौते की कोशिश की लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed