फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir lodge against 11 persons

जमीन जालसाजी मामले में 11 पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:27 AM IST
सार

अदालत के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और बलवा का मुकदमा दर्ज किया है।महिला का आरोप है कि आरोपियों ने तथ्यों को छिपाकर फर्जी कागजात के आधार पर उसकी जमीन अपने नाम कराने का प्रयास किया।अदालत के आदेश पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
fir lodge against 11 persons

विस्तार

मुरादाबाद। अदालत के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने तथ्यों को छिपाकर फर्जी कागजात के आधार पर उसकी जमीन अपने नाम कराने का प्रयास किया। इसके बाद उसके बेटे को जान से मारने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

सिंकदराबाद कांठ की रहने वाली रिहाना (60) पत्नी नुरुज्मा खां ने पुलिस को बताया कि उसने ईंट भट्ठे की मिट्टी खोदने के लिए अपनी जमीन 15 फरवरी 91 को पटेगंज निवासी जमील अहमद को दिया था लेकिन उसने तथ्यों को छिपाकर खुद को जमीन का हिस्सेदार बताते हुए अपने नाम करा लिया। बाद में अदालत ने उसके विक्रय पत्र को निरस्त करते हुए जमीन रिहाना के नाम करने के आदेश दिए थे। 26 जुलाई 22 को महिला का पुत्र अनस किले के पास बस के इंतजार में खड़ा था। आरोप है कि इसी समय विरोधियों ने उसे घेरकर पीट दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर उसने अदालत की शरण ली। अदालत ने धारा 156(3) के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों में उमरी कला कांठ निवासी उस्मान, नईम, ताहिर, महबूब, फैसल, साजिद, आले अली, अखलाक, शफकत, जमील, वसीम शामिल हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed