{"_id":"678d64afb3e97c9d06064c0d","slug":"fir-filed-against-two-brothers-who-cheated-in-upsssc-exam-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-566966-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: यूपीएसएसएससी की परीक्षा में की थी सेंधमारी, मेरठ के दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: यूपीएसएसएससी की परीक्षा में की थी सेंधमारी, मेरठ के दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 20 Jan 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:16 AM IST
सार
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 में मेरठ के दो भाइयों ने फर्जीवाड़ा किया। एक भाई ने मुरादाबाद परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक बनकर अपनी और भाई की उत्तर सीट आयोग को भेज दी। पुलिस ने दोनों पर जालसाजी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Exams
- फोटो : freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित प्रारंभिक आर्हता परीक्षा (पीईटी) 2023 में मेरठ के दो युवकों ने सेंधमारी की थी। एक भाई ने मुरादाबाद के परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करते हुए वहीं से अपनी और अपने भाई की उत्तर सीट आयोग को भेज दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में आयोग के निर्देश पर सिविल लाइंस पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पवार इंटर काॅलेज काजीपुरा के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि यूपीएसएसएससी की 2023 में हुई प्रारंभिक आर्हता परीक्षा के लिए उनके कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
परीक्षा 28 और 29 अक्तूबर 2023 को हुई थी। इसमें प्रधानाचार्य दिनेश कुमार को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तहरीर के अनुसार परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कॉलेज के साथ ही बाहरी कर्मचारियों को भी तैनात किया गया था। अगस्त 2024 में एडीएम प्रशासन की तरफ से बताया गया कि पवार इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से दो अतिरिक्त उत्तर सीट आयोग को मिली हैं।
विज्ञापन
जब प्रधानाचार्य दिनेश कुमार एडीएम कार्यालय में अपने बयान दर्ज कराए तो केंद्र पर हुई जालसाजी का पता चल गया। पता चला कि पवार इंटर काॅलेज परीक्षा केंद्र से जो दो अतिरिक्त उत्तर सीट आयोग को भेजी गई थीं, वह परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी दे रहे मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शाॅलीमार गार्डन रोहटा रोड निवासी आशीष कुमार पालीवाल और उसके भाई अतुल कुमार पालीवाल की हैं।
वह दोनों भी उस परीक्षा में अभ्यर्थी थे। आशीष कुमार पालीवाल का परीक्षा केंद्र सेंट थॉमस गर्ल्स इंटर कॉलेज मेरठ और अतुल कुमार पालीवाल का परीक्षा केंद्र मेफेयर कॉलेज मुरादाबाद मिला था, लेकिन यह बात छिपाकर आशीष कुमार पालीवाल ने कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी की थी।
उसी समय दो अतिरिक्त अपने और अपने भाई अतुल कुमार पालीवाल के नाम की दो उत्तर सीट आयोग को भेज दी थीं। यूपीएसएसएससी के लखनऊ के परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो भाइयों के खिलाफ परीक्षा के दौरान जालसाजी करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।