फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR filed against five in-laws including husband

Moradabad News: पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर हुई एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against five in-laws including husband
कांठ। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कांठ थाना क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला फरीदगंज निवासी गजाला की शादी करीब चार वर्ष पहले कस्बे के ही मोहल्ला फरीदगंज के रहने वाले इस्माईल उर्फ अजू से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक वर्ष के बाद ही पति और ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। विवाहिता से दहेज में दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। जब उसने समर्थता जताई तो 28 मई 2024 को पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति इस्माईल उर्फ अजू, सास भूरी, जेठ इब्राहिम उर्फ बज्जू, देवर वाईस अली और ननद तबस्सुम उर्फ सब्बो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed