फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against six persons

छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
fir against six persons
मुरादाबाद। महिला की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने स्टेनो पति सहित ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति के साथ ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित किया।
विज्ञापन

कटघर क्षेत्र की रहनेवाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 29 मई 2020 को ठाकुरद्वारा के गांव चतरपुर नायक निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसका पति गुजरात में स्टेनो पद पर तैनात है। शादी के बाद पति उसे अपने साथ गुजरात लेकर गया था। यहां महिला को पता चला कि पति का अन्य महिलाओं से संबंध हैं। महिला ने पति के कृत्यों का विरोध किया। इस बीच पति ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली। धमकी दी कि किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर देगा। यह भी आरोप है कि उसने 14 जनवरी 2022 को पीड़िता का जबरदस्ती गर्भपात भी कराया था। इसके बाद 25 मार्च को ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की। यह मामला काऊंसलिंग सेंटर भेजा गया लेकिन वहां भी समझौता नहीं हो सका। महिला थानाध्यक्ष दीपा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास, ससुर, देवर, ननद और चचिया ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed