फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against secretry of district hockey sangh

कोच के चयन में खेल, जिला हॉकी संघ के सचिव पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
fir against secretry of district hockey  sangh
मुरादाबाद। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने सिविल लाइंस थाने में जिला हॉकी संघ मुरादाबाद के सचिव इकबाल खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि सचिव ने खेलो इंडिया सेंटर हॉकी के कोच के चयन में धांधली की कोशिश की है। इसका विरोध करने पर सचिव ने उनको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने पुलिस को बताया कि जिला हॉकी संघ मुरादाबाद के सचिव इकबाल खान खेलो इंडिया सेंटर के लिए हॉकी कोच की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू बोर्ड के सदस्य थे। प्रेम कुमार का आरोप है कि उन्होंने अपने करीबी अभ्यर्थी को कोच बनाने की कोशिश की। उन्होंने करीबी अभ्यर्थी को अधिक अंक दिए, जबकि अन्य अभ्यर्थियों को उन्होंने अयोग्य करार दे दिया। करीबी अभ्यर्थी को चयनित कराने के लिए उन्होंने इंटरव्यू बोर्ड के अन्य सदस्यों पर भी दबाव बनाने का प्रयास किया, ताकि सर्वाधिक अंक पाकर उनका करीबी व्यक्ति कोच बन सके। आरोप है कि इंटरव्यू में शामिल अन्य अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग भी नहीं की गई। जान बूझकर अपात्र अभ्यर्थियों को चयन समिति के समक्ष पेश किया गया। सचिव पर यह भी आरोप है कि उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी पर करीबी व्यक्ति के चयन के लिए दबाव बनाया। क्रीड़ा अधिकारी ने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सचिव पर उच्च अधिकारियों को भी गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। चयन प्रक्रिया में धांधली की शिकायत मिलने पर समिति के अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी ने पत्र जारी कर सचिव से सवाल किए लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। तब अध्यक्ष ने चयन प्रक्रिया निरस्त कर दी थी। इसके बाद नई चयन प्रक्रिया शुरू की गई। आरोप है कि इकबाल ने चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की कोशिश की।
विज्ञापन

दोबारा से चयन प्रक्रिया में आवेदन का समय 22 जुलाई 2022 तक का था लेकिन इकबाल ने 21 जुलाई को ही भ्रामक तथ्यों का उल्लेख करते हुए अपने करीबी अभ्यर्थी के पक्ष में चयन कराने का प्रयास किया। आरोप है कि सचिव की करतूत से अभ्यर्थी और आम लोग भ्रम का शिकार हुए हैं। पारदर्शी चयन प्रक्रिया पर बेवजह अंगुली उठाई जा रही हैं। इससे शासन व प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी इकबाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed