फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against retired inspector

आबकारी के मालखाने से शराब, चरस, स्मैक और डोडा चूर्ण गायब, सेवा निवृत्त दरोगा पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
fir against retired inspector
मुरादाबाद। मालखाने से शराब, चरस, स्मैक और डोडा चूर्ण समेत अन्य नशीले पदार्थ गायब हो गए। कोर्ट के आदेश पर मालखाने में माल सुरक्षित रखा गया था। रजिस्टर में दर्ज माल से मौके पर मिलान किया गया तो 479 केसों से संबंधित माल कम पाया गया। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले में मालखाना इंचार्ज ने पूर्व इंचार्ज और सेवानिवृत्त दरोगा भिखारी लाल के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि कचहरी रोड पर आबकारी सदर मालखाना है। इस मालखाना पर तैनात हेड कांस्टेबल सतीश कुमार ने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें पूर्व मालखाना इंचार्ज एवं सेवानिवृत्त दरोगा भिखारी लाल को आरोपी बनाया है। जिसमें सतीश ने बताया कि उन्हें 18 जून 2021 से एक सितंबर 2021 तक चार्ज दिया गया था। उनका कहना है कि मालखाने के रजिस्टर में 1870 माल दर्ज हैं, जबकि मालखाने में चेक किया गया तो 1391 माल ही मिल पाए हैं। हेड कांस्टेबल ने बताया कि 479 माल कम हैं। उन्होंने इस संबंध में कई बार भिखारी लाल से संपर्क किया और माल कम होने की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद हेड कांस्टेबल सतीश कुमार ने इस मामले की जानकारी उच्च अफसरों को दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गजेंद्र सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त दरोगा के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 (लोक सेवक द्वारा विश्वास का आपराधिक उल्लंघन) में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर मालखाने में रखा गया था माल
मुरादाबाद। जनपद के अलग अलग थानों की पुलिस ने 1990 से 2011 के बीच शराब, स्मैक, चरस, गांजा, डोडा चूर्ण समेत अन्य नशीले पदार्थ बरामद किया था। इसके अलावा आरोपी भी गिरफ्तार किए गए थे। कोर्ट के आदेश पर बरामद माल को पुलिस ने मालखाने में रख दिया था। इसके बाद से माल मालखाने में ही रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर मालखाने में रखा माल आबकारी विभाग का नहीं था। इससे आबकारी विभाग से कोई संबंध नहीं है। सदर मालखाने में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने माल रखा होगा।
महेंद्रपाल सिंह, जिला आबकारी अधिकारी
सदर मालखाना इंचार्ज हेड कांस्टेबल की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पूर्व इंचार्ज पर आरोप लगाया है। रजिस्टर और मालखाने में माल में अंदर बताया है। इस मामले में विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा
आशुतोष तिवारी, सीओ सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed