फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR against Municipal Council Chairperson condemned; development proposals passed.

Moradabad News: पालिकाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की निंदा, विकास के प्रस्ताव पास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
FIR against Municipal Council Chairperson condemned; development proposals passed.
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में दोपहर 12:00 बजे से शुरू हुई। दो घंटे तक चली बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी ने की। बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में अध्यक्ष ने शासन से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिली धनराशि की जानकारी देकर उनका क्रियान्वयन करने के प्रस्ताव पेश किए। सदन ने सभी प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जमुनवाला में गाटा संख्या 434 में 2300 वर्ग मीटर भूमि में उप वन का निर्माण नगर में पर्यावरण को संतुलित रखने और मॉर्निंग वॉक के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपवन के निर्माण के लिए शासन से 1.31 करोड रुपये मिले हैं। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत मिली एक करोड रुपये की धनराशि से नगर के वार्ड 22 में स्टडी सेंटर बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। अंत्येष्टि स्थल योजना के अंतर्गत मिली 43 लाख रुपये से नगर के मोहल्ले मोहल्ला मुंडो वाला में स्थित श्मशान का सुंदरीकरण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि वंदन योजना के अंतर्गत शासन से मिले डेढ़ करोड़ रुपये से मुरादाबाद मार्ग पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर मढ़ी का जीर्णोद्वार और सुंदरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

पाकिलकाध्यक्ष ने बताया कि शासन से मिली धनराशि से काशीपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास नगर पालिका आठ दुकानों का निर्माण करा रही है। राज्य वित्त आयोग एवं अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत और स्टांप शुल्क से मिली 60 लाख रुपये की धनराशि से निर्माण कार्य के लिए सभासदों से प्रस्ताव देने को कहा गया। कुड़का नदी पर अतिक्रमण और इसकी साफ सफाई की मांग सभासद सुहैल खां, शमीउल्ला खां आदि ने जोरदार ढंग से उठाकर कहा कि दो वर्ष से सदन में नदी की समस्या को उठाया जा रहा है लेकिन नगर पालिका उनकी मांग को अनसुना कर रही है। सभासद में नगर में बढ़ती कुत्तों और बंदरों की संख्या पर भी चिंता व्यक्त की। उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की। नगर में बड़े पैमाने पर चल रही अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठी। बैठक में नगर पालिका परिषद की सीमा पर आय बढ़ाने के लिए एडवरटाइजिंग यूनिपोल एलईडी वाले लगाने, प्रकाश व्यवस्था हेतु सामग्री खरीदने, अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए तीन अलमारी खरीदने, खराब 25 हैंड पंप रीबोर करने सहित एजेंडे में शामिल सभी प्रस्ताव सदन में मौजूद सभासदों ने अपना पक्ष रखकर सर्वसम्मति से पारित कर दिए। सदन में अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने उनके ऊपर लगे आरोपों की पहले जांच करने की बजाए सीधे लाखों की रंगदारी मांगने के आरोप में दो झूठे मुकदमे कायम कर दिए हैं। जबकि नगर पालिका के कर्मचारी अपनी कोतवाली के सामने स्थित भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाने और नगर पालिका का खोखा रखने के लिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की इस कार्रवाई से नगर पालिका कर्मचारियों में भी निराशा हुई है। इस स्थिति के चलते नगर पालिका संबंधी कार्य और कार्रवाई प्रभावित हो रहे हैं। सदन में मौजूद सभी सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा कायम करने की कड़ी निंदा की। सभासदों ने कहा कि इस मामले में सभी अध्यक्ष के साथ हैं। बैठक में सभी सभासदों की एकजुटता पर जोर दिया गया। नामित सभासदों के पहली बार बैठक में आने पर अध्यक्ष ने फूल मालाओं उनका से स्वागत किया। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की बैठक में महिला सभासदों के परिजनों के बैठने पर हंगामा, पहले बाहर निकाले , एक घंटे बाद फिर बैठाया
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में महिला सभासदों के साथ उनके परिजनों के बैठने पर हंगामा हो गया। सभासद हेमेंद्र प्रताप सिंह ने इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए महिला सदस्यों के परिजनों के सदन में बैठने पर आपत्ति जताई। इसे शासन के निर्देशों का उल्लंघन बताया। उन्हें बैठक से बाहर निकालने की मांग की। इस पर महिला सभासदों के परिजनों और उनके कुछ समर्थक सभासदों ने विरोध किया। इसे लेकर हंगामा होने लगा लेकिन बाद में परिजनों को अध्यक्ष ने अपने कार्यालय में बैठा दिया। एक घंटे बाद महिला सभासदों के परिजन फिर बैठक में आकर बैठ गए। अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने भी चुप्पी साध ली।


नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में 30 में से 25 सभासदों ने भाग लिया। बैठक में सभासद अंकित शर्मा, राकेश सागर, रूपाली बिंदल, सुहैल खां, राकेश सागर, राकेश दानव, समीउल्लाह खां ,आसिफ सैफी, इरफान, वसीम सैफी, शन्नो बेगम, शकील, नफीस, नदीम अहमद, रुक्मेश, जैस्मिन जहां, मुस्तकीम, शमीमा, यासमीन, नाजरीन, मोहम्मद हनीफ, नामित सभासद सुधीर नायक, आशुतोष अग्रवाल और हेमंत प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed