{"_id":"6315080911542e286f22d9b9","slug":"fir-against-four-perons-moradabad-news-mbd4400344132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: दहेज में बाइक न मिलने पर मुकीम ने शारेबा को दिया तीन तलाक, विरोध करने पर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: दहेज में बाइक न मिलने पर मुकीम ने शारेबा को दिया तीन तलाक, विरोध करने पर घर से निकाला
Mon, 05 Sep 2022 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद।
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद।
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:48 AM IST
सार
इस मामले में पुलिस ने पति के साथ सास, ससुर देवर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
महिला की शिकायत पर मझोला पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दहेज मेें बाइक नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। विरोध करने पर पति ने उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
करुला मंदिर वाली गली नंबर 10 की रहने वाली महिला शारेबा ने मझोला थाने में तहरीर दी। बताया कि उसका निकाह मुकीम के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग उससे बाइक की मांग करते थे। महिला के असमर्थता जताने पर ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत करने पर पति भी उसके साथ मारपीट करने के बाद तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने पति के साथ सास, ससुर देवर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुकदमे की विवेचना कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन