फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Finance company agent beaten

Moradabad News: फाइनेंस कंपनी एजेंट को पीटा, फायरिंग, चार के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Finance company agent beaten
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रविवार शाम कुछ लोगों ने फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट को घेर लिया और उसकी पिटाई की। इस दौरान आरोपी ने तमंचे से फायरिंग भी की। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के वीरशाह हजारी निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट है। सिद्धार्थ प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके छोटे भाई का कुछ दिन पहले मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार निवासी अनमोल से विवाद हुआ था। सिद्धार्थ प्रताप ने बताया कि रविवार शाम करीब सवा सात बजे वह बुद्धि विहार स्थित ऑफिस से घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ले में आरोपी अनमोल, अपने मोहल्ले के ही लक्की ठाकुर, सूर्यनगर निवासी हर्षित ठाकुर और लाइन पार निवासी अमित चौहान और अन्य व्यक्ति के साथ मिल गया। आरोपी ने उसे देखते ही गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर सिद्धार्थ प्रताप सिंह फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोली उसके मकान की दीवार पर लगी। आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article