फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Finance company agent beaten in Dingarpur

Moradabad News: डींगरपुर में फाइनेंस कंपनी के एजेंट को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Finance company agent beaten in Dingarpur
मैनाठेर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

डींगरपुर गांव में बृहस्पतिवार को कलेक्शन करने पहुंचे मझोला थाना क्षेत्र निवासी बीमा एजेंट विक्की श्रीवास्तव के साथ मारपीट की गई। इस दौरान बचाने आए विक्की के साथी को भी आरोपियों ने पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बृहस्पतिवार को मझोला थाना क्षेत्र के सरिता नगर में लाइनपार निवासी विक्की श्रीवास्तव ने मैनाठेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह वह मुरादाबाद के बुद्धि विहार स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे डींगरपुर गांव में पाकबड़ा रोड पर स्थित मस्तूल हसन के ऑफिस पर कलेक्शन के सिलसिले में बातचीत कर रहा था। इसी बीच फोन पर हुई कहासुनी की रंजिश में डींगरपुर निवासी नसीम, आफताब, मोहम्मद आजिम ने करीब 10 साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। सभी लाठी-डंडे, सरिए और बेल्ट लिए थे। इस बीच उसको बचाने आए उसके साथी भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव बीजना निवासी विवेक कुमार के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।
विज्ञापन



इस दौरान विक्की व विवेक के साथी भोजपुर के बीजना निवासी हिमांशु व मुरादाबाद की चाऊ की बस्ती निवासी निशांत शर्मा व अन्य ग्रामीणों के आने पर आरोपी जाने से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल विक्की और विवेक का उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया है। मैनाठेर कोतवाल सतेंद्र सिंह का कहना है कि तीन नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed