{"_id":"68474847c52027745a084558","slug":"final-arguments-in-the-case-of-rape-of-a-teenager-will-be-held-on-june-23-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-663407-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 23 जून को होगी अंतिम बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 23 जून को होगी अंतिम बहस
विज्ञापन
मुरादाबाद। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ दर्ज किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सोमवार को अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले में अंतिम बहस के लिए 23 जून की तारीख तय की है।
सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक ललित कौशिक कई मामलों में जेल में बंद हैं। सिविल लाइंस थाने में 2023 में उनके खिलाफ एक महिला ने केस दर्ज कराया था, जिसमें महिला ने आरोप लगाया था कि नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।
इस मामले की सुनवाई विशेष पॉक्सो कोर्ट प्रथम की अदालत में की जा रही है। सोमवार को इस मामले में सुनवाई हुई। बलरामपुर जेल में बंद आरोपी ललित कौशिक को भी जेल से तलब किया गया। विशेष लोक अभियोजक मनोज वर्मा ने बताया कि अंतिम बहस के लिए अदालत ने 23 जून की तारीख तय की है।