फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Figures increased after investigation, 57.86 percent voting took place in Kundarki

Moradabad News: जांच के बाद बढ़ा आंकड़ा, कुंदरकी में 57.86 प्रतिशत हुआ मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Figures increased after investigation, 57.86 percent voting took place in Kundarki
मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दूसरे दिन समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने पाया कि 2,22,588 मतदाताओं मतदान किया। ऐसे में मतदान प्रतिशत जो एक दिन पहले 57.72 था, उसमें 0.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई और कुल मतदान 57.86 फीसदी हुआ।
विज्ञापन

कुंदरकी विधानसभा के लिए बुधवार को हुए मतदान के बाद जिले के अधिकारियों ने शाम पांच बजे तक 57.18 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा जारी किया था। उस समय पांच बजे से पहले लाइन में लगे लोगों के मतों का आंकड़ा नहीं जोड़ा गया था। बाद में 57.72 फीसदी मतदान का आंकड़ा जारी किया गया था।
विज्ञापन



डीएम की अध्यक्षता में निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान के कागजातों की समीक्षा की। सभी कागजों की स्क्रूटनी के बाद नया आंकड़ा सामने आया। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि कुल 2,22,588 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें 1,29,855 पुरुष, 92,730 महिलाएं और तीन अन्य मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार 62.27 प्रतिशत पुरुष, 52.65 महिलाओं और 23 प्रतिशत अन्य लोगों ने मतदान किया है। कुंदरकी में कुल मतों की संख्या 3,84,673 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

शिकायतों का निस्तारण कर भेजी गई रिपोर्ट
जिला निर्वाचन में लगी अधिकारियों की टीम ने चुनाव के दौरान मिली शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद चुनाव आयोग को फाइनल रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed