फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fight over land dispute, FIR against eight women

Moradabad News: जमीन विवाद में मारपीट, आठ महिलाओं के खिलाफ एफआईआर

Fri, 05 Dec 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 05 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fight over land dispute, FIR against eight women
कांठ। खेत की जुताई का विरोध करने पर एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष की महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि महिलाओं ने धारदार हथियार से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आठ महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


छजलैट थाने के गांव ढ़कैडा पश्चिमी निवासी महिला विक्की के अनुसार वह अपने खेत पर गई तो गांव की ही कस्तूरी, कमलेश, विनोद, लक्ष्मी, चांदनी, आशा, मीरा और काजल उसके खेत की ट्रैक्टर से जुताई करा रही थीं। जब इसका विरोध किया तो सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। आरोप है कि इस दौरान गन्ना काटने वाली दरांत से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंची जेठानी सरोज ने उसे बचाया। वहीं आरोपी महिलाएं दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गई। छजलैट पुलिस ने विक्की की तहरीर पर आठ महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष के महेंद्र ने भी उसकी पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed