फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fight in jiladhyaksh

जिलाध्यक्षी को लेकर अतहर-इकराम में घमासान के आसार

Sun, 08 Jan 2017 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 08 Jan 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
fight in jiladhyaksh
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
पिता-पुत्र में लखनऊ से लेकर दिल्ली तक रियासत की लड़ाई चल रही है तो मुरादाबाद में सपा की जिलाध्यक्ष की कुर्सी की। मुलायम और अखिलेश में सुलह समझौते के बीच जिलाध्यक्षी को लेकर अतहर और इकराम में घमासान के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन


जिला सपा कार्यालय में लगे होर्डिंग में दोनों खुद को जिलाध्यक्ष साबित करने में लगे हैं। इन होर्डिंगों में मुलायम और अखिलेश भी आमने सामने आ गए हैं। आज (रविवार) अखिलेश यादव समर्थित हाजी इकराम कुरैशी जिलाध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। ऐसे में कुर्सी को लेकर फिर से घमासान हो सकता है। पिछले दिनों दोनों आमने सामने आ गए थे।
विज्ञापन

 
जिले में सपाई पार्टी और सरकार में बंटी हुई है। पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं तक में खेमाबंदी चल रही है। एक ओर मुलायम सिंह यादव के जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी हैं तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सिपहसलार हाजी इकराम कुरैशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जिला पार्टी कार्यालय पर अखिलेश समर्थित जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। उनके इस्तकबाल के लिए कार्यालय की दीवार पर होर्डिंग लगाया गया है। इस होर्डिंग में अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तो दूसरी दीवार पर लगे अतहर हुसैन अंसारी की होर्डिंग मुलायम सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।


ऐसे ही एक में अतहर हुसैन तो दूसरे हाजी इकराम जिलाध्यक्ष हैं। दोनों खुद को जिलाध्यक्ष बता रहे हैं। हाजी इकराम रविवार को जिलाध्यक्ष का कार्यभार संभालने कार्यालय पहुंचेंगे। अगर दूसरी खेमा भी वहां पहुंचा तो हंगामे की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed