फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fight between waste collection company employee and private swiper

कूड़ा कलेक्शन कंपनी के सुपरवाइजर और साथी पर हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
fight between waste collection company employee and private swiper
मुरादाबाद। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम करने वाली एक कंपनी के सुपरवाइजर पर आशियाना फेज-1 में प्राइवेट तौर पर कूड़ा कलेक्शन का काम करने वाले कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे उसके मित्र को भी बुरी तरह मारापीटा। घायल सुपरवाइजर की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने चार कंपनियों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका दिया है। इनमें से चंडीगढ़ की एक कंपनी भी है। कंपनी के सुपरवाइजर दौलतबाग बाल्मीकि बस्ती निवासी रामऔतार ने बताया कि बुधवार सुबह वह आशियाना फेज-1 में कंपनी व नगर निगम के बीच हुए अनुबंध के मुताबिक कूड़ा कलेक्शन का काम करने गया था। जहां इस कॉलोनी में पहले से ही प्राइवेट तौर पर काम करने वालों में से घात लगाए बैठे भटावली निवासी जगजीवन उसके भाई संजीव, उसका बेटा व दो अन्य लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला बोल कर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके मित्र रोहित ने उसे बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह मार पीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी जेब से 23300 रुपये भी निकाल लिए और जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी दे गए। एसएचओ सिविल लाइंस योगेंद्र यादव ने बताया कि कंपनी के घायल सुपरवाइजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर नामजद जगजीवन व संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

000
शहर को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए चार कंपनियों को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम सौंपा गया है। कंपनी के लोग बुधवार आशियाना कॉलोनी फेज-1 में डूर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम कर रहे थे। इसी दौरान कंपनी सुपरवाइजर और उसके मित्र पर प्राइवेट तौर पर पहले से काम करने वाले कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर घायल को रिपोर्ट दर्ज कराने को कह दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त
--
बाहर की कंपनियां आकर बाल्मीकि समाज के लोगों को नगर निगम की सह पर आपस में लड़ाने का काम कर रही हैं। नगर निगम को चाहिए कि यह काम आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों अथवा शहर के बाल्मीकि समाज के अन्य बेरोजगार लोगों को दे। मारपीट की जो घटना हुई है दोनों ही पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाया जाएगा।
- ओमीलाल बाल्मीकि, स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed