फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fight between two sides, death of elderly

दो पक्षों में मारपीट, बुजुर्ग की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fight between two sides, death of elderly
डिलारी। डिलारी थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे काशीपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग के बेटे ने पड़ोसियों पर डंडे से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपार्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

डिलारी थाना क्षेत्र के गांव सुलतानपुर मुंडा निवासी अशोक कुमार पुत्र फूलचंद
ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि सोमवार की रात करीब नौ बजे उसका आठ
वर्षीय बेटा ओमवीर घर के पास लघुशंका कर रहा था। तभी पड़ोसी ग्रामीण राजपाल
ने बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। चीखपुकार सुनकर अशोक के पिता फूलचंद अपने
पोते ओमवीर को बचाने के लिए पहुंचे।
आरोप है कि राजपाल ने फूलचंद को भी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसमें
वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल
फूलचंद को उपचार के लिए काशीपुर के एक अस्पताल ले गए। यहां पहुंचने पर
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फूलचंद की मौत से परिवार में कोहराम
मच गया। मृतक के पुत्र अशोक कुमार की सूचना पाकर गांव पहुंची थाना डिलारी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
की है। सूचना पर हत्या के आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया
गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट में पेश
किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया ओमवीर सिंह आरोपी राजपाल के घर से सामने लघुशंका कर रहा था। राजपाल के विरोध
विज्ञापन

करने को लेकर हुई कहासुनी के दौरान फूलचंद बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा था।
परिजन उपचार के लिए काशीपुर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित
कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी राजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई
है। मृतक के शरीर पर गुम या खुली चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed