फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fight between students in hostel, one student injured, report on three

हॉस्टल में छात्रों के बीच मारपीट, एक छात्र घायल, तीन पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fight between students in hostel, one student injured, report on three
पाकबड़ा। एक शिक्षण संस्थान के हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों में मारपीट के मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। मारपीट में घायल छात्र की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हालांकि मारपीट की यह घटना चार दिन पुरानी है।
विज्ञापन

भदोही जिले के घोसिया बाजार निवासी अमन बरनवाल एक शिक्षण संस्थान के हॉस्टल में रहता है। वह बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। उसकी क्लास में अमितेश और आयुष भी पढ़ते हैं। छह दिसंबर को तीनों छात्रों का साथी विदित, दिव्यांश राज सिंह और आशीष से बैठने वाली सीट को लेकर झगड़ा गया था। मौके पर मौजूद शिक्षक ने झगड़े को शांत करा दिया था। अगले दिन जब अमन अपने साथी के साथ बाथरूम जा रहा था, तब तीनों आरोपी छात्र वहां आ गए। उन्होंने अमन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अमन के सिर में चोट लगने से खून निकलने लगा। हॉस्टल के स्टाफ ने घायल को अस्पताल भेजा। गुरुवार रात को घायल छात्र ने थाने पर पहुंच तीनों आरोपी छात्र विदित, दिव्यांश राज सिंह और आशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed