{"_id":"625f9a589d67e87f69478e05","slug":"fight-between-prb-personnel-and-laborers-over-giving-side-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: साइड देने को लेकर पीआरबी कर्मियों और मजदूरों के बीच मारपीट, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: साइड देने को लेकर पीआरबी कर्मियों और मजदूरों के बीच मारपीट, जमकर हुआ हंगामा
Wed, 20 Apr 2022 11:01 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहरा में पिकअप सवार भट्ठा मजदूरों और पीआरवी कर्मियों के बीच साइड देने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के बीच पीआरबी कर्मी घायल हो गया। साथ ही उसकी वर्दी भी फट गई। जमकर हंगामा हुआ। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
मंगलवार रात 11 बजे थाना क्षेत्र की पीआरबी की गाड़ी क्षेत्र के गांव सिरसा कला जा रही थी। इसी बीच हरियाणा में काम करके भट्ठे से लौट रहे मजदूरों की पिकअप गाड़ी फूलपुर लिंक मार्ग पर होते हुए पौरारा जा रही थी। पीआरवी चालक ने कई बार हॉर्न बजाकर पिकअप से साइड मांगी।
साइड ना मिलने पर पौरारा पहुंचकर पीआरवी के चालक ने पिकअप सवार ड्राइवर के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। पिकअप सवार मजदूरों ने चालक को बचाने का प्रयास किया। इसी बीच पीआरबी कर्मियों और मजदूरों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
पीआरवी कर्मी की वर्दी भी फट गई और वह घायल भी हो गया। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन मजदूर वहां से फरार हो गए। मजदूरों ने पुलिसकर्मियों पर महिलाओं से अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि पीआरवी कर्मियों से साइड लेने के लेकर मजदूरों से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। कोई पुलिस कर्मी चोटिल नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।