{"_id":"63fd0a8e76565e1f8b03d794","slug":"fight-at-petrol-pump-for-filling-oil-in-bike-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-70863-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बाइक में तेल भरवाने चक्कर में पेट्रोल पंप पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बाइक में तेल भरवाने चक्कर में पेट्रोल पंप पर मारपीट
विज्ञापन
पाकबड़ा। पाकबड़ा-डींगरपुर रोड पर बकेनिया गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने गए युवक को पहले तेल लेने के चक्कर में दबंगों ने पीट दिया। घायल का आरोप था कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के बकेनिया माफी गांव निवासी गौरव रविवार को डेढ़ बजे डीगरपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने गया था। पेट्रोल पंप पर ही थाना क्षेत्र के महलकपुर माफी गांव निवासी शारिक और अवलेश के साथ तीन अज्ञात युवक खड़े थे। तेल डलवाने को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। शारिक, अवलेश और तीन अज्ञात लोगों ने गौरव के साथ गाली गलोज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। गौरव के सिर में काफी चोटें आई। पुलिस ने घायल गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने घायल गौरव के पिता रोहतास की तहरीर पर शारिक, अवलेश निवासी महलकपुर माफी और तीन अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस तलाश कर रही है।